Chintpurni Chalisa is a hymn of forty verses in praise of Maa Chintpurni. Play the video and read along with the complete lyrics below; the fast rendition lets you finish the full path in a few minutes.
माँ चिंतपूर्णी चालीसा का संपूर्ण पाठ नीचे दिया गया है। वीडियो चलाएँ और साथ-साथ पढ़ें।
Chintpurni Chalisa Lyrics
॥ दोहा ॥
चित्त में बसो चिंतपूर्णी छिन्नमस्तिका माता ।
सात बहनों में लाडली हो जग में विख्याता ॥
माईदास पर की कृपा रूप दिखाया श्याम ।
सबकी हो वरदानी शक्ति तुम्हें प्रणाम ॥
॥ चौपाई ॥
छिन्नमस्तिका मात भवानी । कलिकाल में शुभ कल्याणी ॥
सती आपको अंश दियो है । चिंतपूर्णी नाम कियो है ॥
चरणों की लीला है न्यारी । जिनको पूजे हर नर नारी ॥
देवी-देवता हैं नत मस्तक । चैन न पाए भजे ना जब तक ॥
शांत रूप सदा मुस्काता । जिसे देखकर आनंद आता॥
एक ओर कालेश्वर साजे । दूजी ओर शिव बाड़ी साजे ॥
तीजी ओर नारायण देव । चौथी ओर मचकूंद महादेव ॥
लक्ष्मी नारायण संग विराजे । दस अवतार उन्हीं में साजे ॥
तीनों द्वार भवन के अन्दर । बैठे ब्रह्मा विष्णु शंकर ॥
काली लक्ष्मी सरस्वती माँ । सत रज तम से व्याप्त हुई माँ ॥
हनुमान योद्धा बलकारी । मार रहे भैरव किलकारी ॥
चौसठ योगिनी मंगल गावें । मृदंग छैने महंत बजावें ॥
भवन के नीचे बाबड़ी सुन्दर । जिसमें जल बहता है झरझर ॥
संत आरती करें तुम्हारी । जय जय माँ चिंतपूर्णी प्यारी ॥
पास है जिसके बाग़ निराला । जहाँ है पुष्पों की वनमाला ॥
कंठ आपके माल विराजे । सुहा सुहा चोला अंग है साजे ॥
सिंह यहाँ संध्या को आता । शुभ चरणों में शीश नवाता ॥
निकट आपके जो भी आवे । पिंडी रूप में दर्शन पावे ॥
रणजीत सिंह महाराज मनाया ॥ तुम्हें स्वर्ण का छत्र चढ़ाया ॥
भाव तुम्हीं से भक्ति पाया । पटियाला मंदिर बनवाया ॥
माईदास पर कृपा करके । आई भरवईं पास विचर के ॥
अठूर क्षेत्र मुग़लों ने घेरा । पिता माईदास के ने टेरा ॥
अम्ब क्षेत्र के पास में आए । तीन पुत्र कृपा से पाए ॥
वंश माई ने फिर पुजवाया । माईदास को भक्त बनाया ॥
सौ घर उसके हैं अपनाए । सेवा में जो तुमरी आए ॥
चार आरती हैं मंगलमय । प्रातः मध्य संध्या रातमय ॥
पान ध्वजा नारियल लाऊं । हलवे चने का भोग लगाऊं ॥
असौज चैत्र में मेला लगता । अष्टमी सावन में भी भरता ॥
छत्र व चुन्नी शीश चढ़ाऊं । माला लेकर तुमको ध्याऊं ॥
मुझको मात विपद ने घेरा । मोहमाया ने डाला फेरा ॥
ज्वालामुखी से तेज़ हो पातीं । नगरकोट से भी बल पातीं ॥
नयना देवी तुम्हें देखकर । मुस्काती हैं प्रेम में भरकर ॥
अभिलाषा माँ पूरण कर दो । हे चिंतापूर्णी झोली भर दो ॥
ममता वाली पलक दिखा दो । काम क्रोध मद लोभ हटा दो ॥
सुख दुःख तो जीवन में आते । तेरी दया से दुःख मिट जाते ॥
तुमको कहते चिंता हरणी । भयानाशक तुम हो भयहरणी ॥
हर बाधा को हंसकर टालो । इस बालक को गले लगा लो ॥
तुम्हरा आशीर्वाद मिले जब । सुख की कालियां आप खिलें सब ॥
कहाँ तक दुर्गे महिमा गाऊं । द्वार खड़ा ही विनय सुनाऊं ॥
भव से नैया पार लगाओ । ‘ओम’ सहारा अब बन जाओ ॥
॥ दोहा ॥
चरण आपके छू रहा हे जग की विख्याता ।
चरणामृत दे दीजिए हे चिंतपूर्णी माता ॥
When to recite
- Daily, in the morning or evening, after lighting a lamp.
- On the day or festival dedicated to Maa Chintpurni.
- Whenever you seek the blessings of Maa Chintpurni.
Make it part of your day
Subscribe on YouTube for new Super Fast Chalisa, Aarti and 108 Times Mantras every week.
Subscribe to Bhakti Bhajan MantraMore to listen to

HANUMAN CHALISA SUPER FAST | Hanuman Chalisa | श्री हनुमान चालीसा

Durga Mantra : दुर्गा मंत्र : Om Dum Durgaye Namaha : 108 Times : Fast : ॐ दुं दुर्गायै नमः

दुर्गा आरती Super Fast Music Video : Jai Ambe Gauri : Durga Aarti

Baglamukhi Chalisa Fast | Baglamukhi Chalisa | Shri Baglamukhi Chalisa

Chandi Mata Chalisa Fast | Chandi Mata Chalisa | माँ चंडी चालीसा

Vaishno Devi Chalisa Super Fast | Vaishno Devi Chalisa | Jai Mata Di
All Chalisa Lyrics → · All Maa Chintpurni videos in the library →