Home › Aarti Lyrics › Mahavir Bhagwan Aarti – Lyrics in Hindi

Mahavir Bhagwan Aarti – Lyrics in Hindi

श्री महावीर प्रभु की आरती

Watch on YouTube

DeityBhagwan Mahavir
TypeAarti
Duration2 min 37 sec

Mahavir Bhagwan Aarti is sung in praise of Bhagwan Mahavir at the close of puja. Play the video and sing along with the complete lyrics below.

श्री महावीर प्रभु की आरती के संपूर्ण बोल नीचे दिए गए हैं। वीडियो चलाएँ और साथ-साथ गाएँ।

Mahavir Bhagwan Aarti Lyrics

जय महावीर प्रभो!,स्वामी जय महावीर प्रभो!।
जगनायक सुखदायक,अति गम्भीर प्रभो॥

ॐ जय महावीर प्रभु ।
कुण्डलपुर में जन्में,त्रिशला के जाये।
पिता सिद्धार्थ राजा,सुर नर हर्षाए॥

ॐ जय महावीर प्रभु ।
दीनानाथ दयानिधि,हैं मंगलकारी।
जगहित संयम धारा,प्रभु परउपकारी॥

ॐ जय महावीर प्रभु ।
पापाचार मिटाया,सत्पथ दिखलाया।
दयाधर्म का झण्डा,जग में लहराया॥

ॐ जय महावीर प्रभु ।
अर्जुनमाली गौतम,श्री चन्दनबाला।
पार जगत से बेड़ा,इनका कर डाला॥

ॐ जय महावीर प्रभु ।
पावन नाम तुम्हारा,जगतारणहारा।
निसिदिन जो नर ध्यावे,कष्ट मिटे सारा॥

ॐ जय महावीर प्रभु ।
करुणासागर! तेरी,महिमा है न्यारी।
ज्ञानमुनि गुण गावे,चरणन बलिहारी॥

ॐ जय महावीर प्रभु ।

When to recite

Make it part of your day

Subscribe on YouTube for new Super Fast Chalisa, Aarti and 108 Times Mantras every week.

Subscribe to Bhakti Bhajan Mantra

More to listen to

All Aarti Lyrics →  ·  All Bhagwan Mahavir videos in the library →